Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा: सीएम योगी का आदेश- मार्गों पर बंद रहेंगी मांस-शराब की दुकानें

कांवड़ यात्रा: सीएम योगी का बड़ा आदेश, मार्गों पर बंद रहेंगी मांस-शराब की दुकानें; अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई”

लखनऊ/मेरठ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक की।

सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यात्रा मार्गों पर बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकानें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सबसे सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रखी जाएं और इसकी लगातार निगरानी की जाए।

  • परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए।

  • विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों की विशेष निगरानी करने को कहा गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

अफवाहों पर लगाम, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

सोशल मीडिया को लेकर सीएम योगी ने प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है।

  • उन्होंने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।

  • भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन किया जाए।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमुख यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए जाएं और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत काबू पाया जा सके।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने और स्वच्छता के निर्देश

कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और सिंचाई विभाग को यात्रा मार्गों को समय रहते गड्ढामुक्त करने और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

  • पूरे मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया है, ताकि कहीं भी कूड़ा दिखाई न दे।

  • कांवड़ शिविरों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई के साथ-साथ ताजा और सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीजे की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई के लिए मानक तय

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे संचालकों, कांवड़ निर्माताओं और कांवड़ संघों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा है।

  • निर्देश दिया गया है कि डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • कांवड़ की ऊंचाई भी तय सीमा के अनुरूप ही रहनी चाहिए, ताकि आवागमन में और बिजली के तारों से कोई बाधा या दुर्घटना न हो।

पड़ोसी राज्यों से समन्वय और कांवड़ियों से अपील

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित सभी पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए।

  • सूचना विभाग के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाने को भी कहा गया है।

  • इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी ने स्वयं कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा था कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: 11 करोड़ 1 बार लिखा गया ‘राम’ नाम

जौनपुर में रचा गया इतिहास: श्रीराम कथा में 11 करोड़ 1 बार लिखा गया 'राम'…

8 minutes ago

‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’: गुजरात के बनासकांठा रोडशो में लहराए पोस्टर

'मोदी कहीं नहीं जाएंगे': बनासकांठा के रोडशो में लहराए पोस्टर, खड़गे के बयान पर जनता…

4 hours ago

यूपी में अमित शाह का शंखनाद: ‘अर्जुन की तरह निशाना लगाओ, 2027 जीतेंगे’

"अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना लगाओ"- लखनऊ में यूपी बीजेपी कार्यसमिति की…

4 hours ago

UP MLC चुनाव: शिक्षक संगठनों का सूपड़ा साफ, 5 दशक का वर्चस्व खत्म

यूपी MLC चुनाव: शिक्षकों के चुनाव में ही 'शिक्षक संगठनों' का सूपड़ा साफ, 5 दशक…

5 hours ago

शितांफू ग्लेशियर झील फटी, बंगाल-असम में हाई अलर्ट; जानें क्या है GLOF?

भूटान में फटी 'शितांफू ग्लेशियर झील': बंगाल-असम में मंडराया बाढ़ का खतरा, हाई अलर्ट पर…

5 hours ago

PM मोदी: किसान सम्मान निधि जारी, गुजरात को ₹14,000 करोड़ की सौगात

करोड़ों किसानों को तोहफा: PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त,…

5 hours ago