Uttar Pradesh

कानपुर बच्ची हैवानियत: तीनों आरोपी भाई जेल, बुलडोजर कार्रवाई तैयार

ब्रेकिंग: कानपुर हैवानियत: 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, तीनों आरोपी भाई भेजे गए जेल, अब घर पर चलेगा बुलडोजर… सनी ने कबूला गुनाह… पढ़ें ‘The Politics Again’ की विस्तृत रिपोर्ट…


कानपुर हैवानियत: 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या के तीनों आरोपी भाई जेल में, अब खंडहर बने ट्यूबवेल पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

कानपुर (बिधनू) |वरुण यादव की रिपोर्ट , The Politics Again

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र में एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। यहाँ एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी सनी और उसके दो भाइयों— कमल और आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं।

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

“मैंने शराब पी थी…”— हत्यारोपी सनी का कबूलनामा

जेल जाने से पहले मुख्य आरोपी सनी पुलिस कस्टडी में खूब रोया। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर वह शिवगंज से शराब खरीदकर लाया था।

बच्ची खेत में बकरियां चरा रही थी। शाम करीब चार बजे उसने बच्ची को 50 रुपये का लालच देकर बिस्कुट और नमकीन लाने के लिए कहा और फिर उसे करीब 300 मीटर दूर एक खंडहरनुमा ट्यूबवेल में बुला लिया।

वहाँ Sunny ने उसके साथ ‘गलत काम’ किया। बच्ची रोने लगी और अपने मम्मी-पापा से शिकायत करने की बात पर अड़ गई।

इससे डरकर सनी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसने बताया कि हत्या करने के करीब एक घंटे तक वह लाश के पास ही बैठा रहा।

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिता पर भी साजिश का आरोप

मृतक बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार दोपहर बकरी चराने गई थी और घर नहीं लौटी। मंगलवार को सूचना मिलने पर खेत की खुदाई की गई, जहाँ से उसका शव बरामद हुआ।

घर वालों ने तीनों भाइयों सनी, आशीष और कमल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष और कमल को तुरंत हिरासत में ले लिया था, लेकिन सनी फरार हो गया था।

बुधवार देर रात सनी को एक पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) संकल्प शर्मा ने पुष्टि की कि तीनों भाइयों को जेल भेज दिया गया है।

वारदात में आरोपियों का पिता गणेश भी साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने में शामिल था। उसका नाम भी FIR में दर्ज किया जाएगा और फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

FSL जांच के लिए भेजे गए सैंपल, तीनों की भूमिका की हो रही जांच

थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि सनी के साथ उसके दोनों भाइयों ने साक्ष्य नष्ट करने और जानकारी छिपाने का कार्य किया है।

वे घटना में सीधे शामिल थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। चूँकि पीड़िता की मौत हो चुकी है, इसलिए घटना की वास्तविकता बताने वाला कोई अन्य गवाह नहीं है।

तीनों आरोपियों के सैंपल Forensic Science Laboratory (FSL) भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट से बाकी भाइयों की संलिप्तता की पुष्टि हो जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्ची की हत्या के बाद जब सनी के भाई और बाद में पिता और महिलाएं घर लौटे, तो परिजनों में जमकर झगड़ा और गाली-गलौज हुई थी। महिलाओं को ‘मुँह बंद रखने’ के लिए बोला गया था।

पीड़ितों की मांग पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और उनकी संपत्तियों को सरकार के नाम करने की मांग की थी।

SDM सदर अनुभव कुमार के निर्देश पर राजस्व टीम ने आरोपियों की अवैध जमीन और घर की नापजोख की।

बुधवार और गुरुवार की जांच में सामने आया कि हत्यारोपियों का ट्यूबवेल और मकान का कुछ हिस्सा ‘ग्राम समाज’ की जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत के आधार पर खेती वाली जमीन की भी जांच की जा रही है। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती होती मिली, तो उसे भी कब्जामुक्त कराया जाएगा।

तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ट्यूबवेल और अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करेगा।

डॉक्टरों ने भी धिक्कारा: “सोचो, उस बच्ची को कितना दर्द हुआ होगा…”

अस्पताल में जब डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तीनों के सैंपल लिए और उन्हें घटना की संवेदनशीलता का पता चला, तो उन्होंने भी आरोपियों को जमकर धिक्कारा।

सैंपल देते समय जब आरोपियों ने ‘उफ’ किया, तो पैरामेडिकल स्टाफ ने फटकार लगाते हुए कहा, “जरा सा सैंपल देने में कराह रहे हो। सोचो उस छोटी सी बच्ची को कितना दर्द हुआ होगा। इतना गलत कार्य किया है तुम लोगों ने, भगवान भी माफ नहीं करेगा।”

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव विश्लेषण: अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा, क्षेत्रीय क्षत्रप पस्त

चुनावी नतीजों का महा-विश्लेषण: 'हिंदी बेल्ट' का ठप्पा हटा, अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा; क्षेत्रीय…

1 day ago

भारत-नेपाल सीमा विवाद: लिपुलेख पर नेपाल का दावा, भारत सख्त

भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर गरमाया: लिपुलेख पर नेपाल ने दोहराया दावा, भारत ने 'एकतरफा कृत्रिम…

1 day ago

बंगाल चुनाव के 5 ‘M’ फैक्टर और BJP का ‘प्लान-B’

बंगाल चुनाव डिकोड: इन 5 'M' फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी, अब 'सोनार बांग्ला'…

1 day ago

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में खलबली?

बंगाल चुनाव : BJP की जीत में चला 'बांग्लादेश फैक्टर', पड़ोसी मुल्क की मीडिया ने…

1 day ago

बंगाल में ‘कमल’ खिलने के पीछे RSS की मौन साधना !

बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक…

1 day ago

नंदीग्राम चुनाव परिणाम: शुभेंदु अधिकारी की 10,200 वोटों से जीत

"बंगाल चुनाव परिणाम: नंदीग्राम में फिर चला शुभेंदु अधिकारी का जादू, TMC के पवित्र कर…

1 day ago