कन्नौज – डीएनए रिपोर्ट में रेप की हुई पुष्टि, पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव की बढ़ीं मुश्किलें

“कन्नौज जिले में सोमवार को डीएनए रिपोर्ट आने के बाद बहुचर्चित रेप आरोपी बाहुबली पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने बताया कि डी0एन0ए0 रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है”
कनौज 02 / 09 / 2024 (शब्द)
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी। कप्तान ने बताया कि 25 हजार के ईनामी रेप आरोपी के भाई वीरपाल यादव उर्फ नीलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 7 टीमें लगीं हैं जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
गौरतलब है कि बीती 11 अगस्त की रात पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को चैधरी चंदन सिंह महाविद्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
घटनास्थल पर मौजूद पीड़िता की सगी बुआ को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था। इसके बाद रेप आरोपी के भाई वीरपाल यादव ने पीड़िता की बुआ पर बयान बदलने का दबाव बनाकर बैंक खाते में 4 लाख रुपए भेजे थे।
इस बात की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि आरोपी का भाई फरार हो गया।
पुलिस की सात टीमें कई दिनों से नीलू यादव की खोज कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 day ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

1 day ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago