Categories: Business

हरदोई – छात्रा से रेप के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार, अश्लील वीडियो हुआ वायरल

“हरदोई जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला संज्ञान में आया है, जिसमें एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्रा से रेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया”
हरदोई 02 / 09 / 2024 (शब्द)
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामला मझिला थाना क्षेत्र का  है।
महिला का आरोप है कि उसकी बेटी शाहाबाद क्षेत्र के एक निजी विद्यालय बालाजी सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ रही थी।
वहीं के प्रधानाचार्य विनय बाजपेयी द्वारा उनकी बेटी को 5 महीने से नौकरी देने का लालच दिया जा रहा था।
उसी के चलते आरोपी द्वारा बेटी को पिहानी के छप्पन भोग होटल में ले जाया गया और चाय में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाया गया।
इसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने का दबाव बना कर आरोपी पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। लोक लाज के डर से लंबे समय से जारी इस वारदात के बारे में पीड़िता ने किसी को नहीं बताया।
हाल ही में लगभग 20 दिन पूर्व एक अन्य युवक अभिषेक यादव द्वारा पीड़िता को उसका ही वीडियो दिखा कर ब्लैक मेल किया गया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया।
इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को उसके साथ घटित हुई पूरी वारदात की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।
इसके बाद पीड़िता की माँ द्वारा पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी और मामले की तहरीर मझिला थाने में दी।
पीड़िता की माँ ने बताया कि एक माह पूर्व आरोपी प्रिंसिपल द्वारा उसकी बेटी को अध्यापक के पद पर नौकरी भी दे दी गयी थी।
घटना की विधिवत जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी की खोज की जा रही है ,  जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago