“जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में लालजी गौतम और उनके दो बेटे गुड्डू गौतम व यादवीर गौतम शामिल हैं”
जौनपुर 12 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह घटना 25 मई की है। लालजी मिस्त्री का काम करते थे। वह जौनपुर से काम निपटाने के बाद अपनी दुकान पर आ गए थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे यादवीर (35) और गुड्डू (25) भी थे। तीनों रात को दुकान पर ही सो गए थे। सुबह तीनों की क्षत-विक्षत लाशें मिलीं।
मुख्य आरोपी अरविन्द उर्फ गोलू (पल्टू नागर का पुत्र) समेत अन्य आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। एक महीने बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। सीबीआई जांच की मांग नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया के नेतृत्व में संगठन ने मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं होने पर वे संवैधानिक दायरे में आंदोलन करेंगे। घटना के समय परिजनों और रिश्तेदारों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…