जौनपुर : समाधगंज में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
“जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाज़ार में बाइक से जा रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके के लोगो में दहशत का आलम है”
जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार युवक का नाम अनुज यादव पुत्र भोला यादव जमालपुर मछलीशहर बताया जा रहा है। यह घटना समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने हुई। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।











