“केराकत थाना क्षेत्र के आजाद नगर बाजार के पास एक बाइक सवार और पिकअप की आमने- सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया”
जौनपुर / केराकत 17 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव का जोगेंद्र गौतम शनिवार को अपने रिश्तेदार संजय कुमार के साथ बाइक से केराकत चौथ में शामिल होने गया था। देर रात में जोगेंद्र और संजय खाना खाकर एक बाइक से वापस लौट रहे थे। जोगेंद्र अपने रिश्तेदार संजय कुमार को उसके घर अमरा छोड़ने के लिए जा रहा था।
जैसे ही जोगेंद्र आजाद नगर बाजार के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप से आमने- सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा जोगेंद्र गौतम (23) पुत्र बेचूं राम की मौके पर ही मौत हो गई। वही संजय कुमार (34) निवासी अमरा थाना गौराबादशाहपुर घायल हो गया। संजय का पैर टूट गया और सिर में भी चोट आई है।
मौके पर पहुंची केराकत थाने की पुलिस ने घायल संजय कुमार को जिला अस्पताल भिजवाकर जोगेंद्र के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिकअप की एक साइड की लाइट बंद थी। जिसके कारण यह दुर्घटना घटी।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…