जौनपुर – सरसय्यद डे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

“अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के जन्मदिवस पर एएमयू ओल्ड ब्वॉयज़ एसोसिएशन जौनपुर द्वारा 16 नवम्बर2024 को शिया इंटर कालेज जौनपुर में सर सैयद डे का भव्य आयोजन किया गया”
जौनपुर 17 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद अशरफ अंसारी जिला जज सुल्तानपुर व गेस्ट आफ ऑनर मोहम्मद शारिक सिद्दीकी ज़िला जज जौनपुर रहे।कार्यक्रम में सरसय्यद अहमद खान के विचारों पर चर्चा की गई।
डॉक्टर सैफ खान ने सरसय्यद के विचारों और मिशन पर चर्चा करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना था। उनका कहना था कि अगर लोग शैक्षिक रूप से पीछे रहे तो यह हिंदुस्तान के विकास में बहुत बड़ा धब्बा रहेगा।
उन्होंने  सरसय्यद के तालीमी विचारों को बताते हुए कहा कि हिन्दुस्तान एक खूबसूरत दुल्हन की तरह है जिसमे हिन्दू -मुस्लिम दो आंखे हैं।अगर एक आंख खूबरसूरत हो और दूसरी न हो तो ऐसे में खूबसूरती नही होती।
इसी लिए दोनों ही कौम को तालीमयाफ्ता होना ज़रूरी है और ऐसा करके ही हम खूबसूरती में इज़ाफ़ा कर सकते है।डॉक्टर सैफ खान ने बताया कि इस संगठन द्वारा जागरूकता फैला कर सर सय्यद के मिशन को पूर्ण करने का प्रयास किया जाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने विचारों पर चर्चा करते हुए बताया कि हमारा काम ही हमारी पहचान है।हम अपनी इज्जत छीन कर नहीं ले सकते।इज्जत हमें अपने काम से मिलेगी।
कामयाबी तभी मिलेगी जब हम उनके विचारों  व उनकी बातों को दिल से अपनी जिंदगी में उतारेंगे। हमे ज़रूरत है अपने मज़हब को जानने और समझने की और वह करने की जो हमारा मज़हब कहता है।हमे अपनी एक आला पहचान बनानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि अल्लाह के रसूल ने भी बताया है कि दीन हासिल करो और अगर एक आयत भी सीखी है तो उसे आम करो।कार्यक्रम में चैयर मैन, सभासदों, पत्रकारों व मीडिया कर्मियों,और हर उस सदस्य को सम्मानित किया गया जो कि एजुकेशन से जुड़े हुए थे।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

3 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

3 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

4 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

4 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

4 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

4 hours ago