जौनपुर : युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

“जौनपुर में एक युवक ने अवैध हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई”

जौनपुर 21 / 07 / 2025 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में सचिन यादव(40) ने रविवार की शाम मुर्गी के फाॅर्म पर अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद कर लिया है। शव लेकर कार्रवाई में जुटी है।

थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बरौली गांव निवासी सचिन यादव(40)पुत्र लालमणि यादव ने रविवार की शाम करीब 5 बजे घर से 100 मीटर दूर पर स्थित मुर्गी फाॅर्म पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो सचिन लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एक स्थानीय चिकित्सक के यहां गए जहां उन्होंने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते उसे लेकर घर आ गए। किसी ने फोन पर थाने को सूचना दे दी।

इसके बाद  फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि सचिन यादव उर्फ शैलू मुंबई में प्लाॅटिंग(जमीन खरीद फरोख्त) का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व घर आया था। चर्चा है कि प्लाॅटिंग व्यवसाय में वह काफी कर्ज में हो गया था। घर आने के बाद से वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था।

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

1 hour ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

2 hours ago

यूपी के 4 हिस्से? जानिए! ओपी राजभर का के दावे के क्या है सियासी मायने

यूपी के 4 टुकड़े और पूर्वांचल का पहला CM राजभर? ओम प्रकाश राजभर के बयान…

2 hours ago

पूर्वांचल के विकास के लिए 2500 करोड़ की ‘यूपी-एज’ परियोजना

पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी 2500 करोड़ की 'यूपी-एज' (UP-AGE) परियोजना: विश्व बैंक के साथ योगी…

2 hours ago

ईरान : अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान का बड़ा कूटनीतिक दांव: अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो 7 दिन में खोलेंगे 'होर्मुज जलडमरूमध्य',…

2 hours ago

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

20 hours ago