जौनपुर : “पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स” के क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

“कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पी०ए०आई०) संस्करण 1.0 के प्रसार एवं पी०ए०आई० 2.0 के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डेटा वैलिडेशन समिति के जिला स्तरीय सदस्यों एवं अन्य हितधारको/विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यालय के तकनीकी कर्मी/ऑपरेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया”

जौनपुर 22 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उक्त आयोजित कार्यशाला में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पी०ए०आई०) संस्करण 1.0 के प्रसार एवं पी०ए०आई० 2.0 के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के विकास हेतु उपयोगी सूचकांको पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का विस्तृत निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायत उन्नति सूचकांक (पी०ए०आई०) ग्राम पंचायत के लिए विकासात्मक प्रगति का मूल्यांकन करने, डाटा संचालित शासन को बढ़ावा देने, प्रगति प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय नियोजन को सतत विकास लक्ष्यों (एस०डी०जी०) के राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ संरेखित करने के लिए एक रणनीतिक साधन के रूप में कार्य करता है।

पंचायत स्तर पर 09 एल०एस०डी०जी० (स्थानीय सतत् विकास लक्ष्य) विषयों पर प्रगति को मापने एवं गैप की पहचान करने में सक्षम है। साक्ष्य आधारित नीति, लक्ष्य निर्धारण एवं विकास प्राथमिकता निर्धारण में सहायता प्रदान करता है। जवाबदेही पारदर्शिता और दृष्यता को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों को ग्रेड प्रदान करने हेतु यह उपयोगी है।

कार्यशाला में उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा किया गया। अन्त में जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर एक दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

2 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

2 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

2 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

2 hours ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

4 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

4 hours ago