“समर्थ उत्तर-प्रदेश विकसित उत्तर-प्रदेश @2047 के अंतर्गत संवाद/विचार कार्यशाला का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ”
जौनपुर 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी सचिव मानवाधिकार आयोग श्रीमती धनलक्ष्मी , सेवानिवृत्त आईपीएस श्री राजकुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस श्री प्रमोद कुमार, सेवानिवृत प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय श्री धरनीधर दूबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 सुरेश कन्नौजिया सहित जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया तथा अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
नोडल अधिकारियों का स्वागत पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम देकर किया गया।
इसके पश्चात पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से दिखाया गया। इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक गतिविधियों योजनाओं उपलब्धियों आदि के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सुझाव नोडल अधिकारियों के समक्ष दिए गए, जिसकी सराहना करने करते हुए नोडल अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा छात्रों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।
नोडल अधिकारी श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा जनपद में हुए बदलाव एवं जनपद में हुए बदलाव तथा विकास, अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा गया कि जनपद के लोग बहुत विद्धान है, जनपद के लोगों के द्वारा देश- प्रदेश के विकास में अद्वितीय योगदान दिया गया है।
आज के समय में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर टेक्निोलाजिस्ट, गणितज्ञ, डाक्टर, इजीनियर आदि की बहुत जरुरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न भाषाओं में ज्ञान होना अति आवश्यक है यह आने वाले समय में आपके लिए करियर के अवसर उत्पन्न करेगा। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के सही उपयोग के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इसके उपरान्त उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य द्वारा नोडल अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह तथा पौधा देकर स्वागत किया गया।
प्राचार्य द्वारा मेडिकल कालेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसके अंतर्गत ओपीडी, आईपीडी, स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, जन औषधि केन्द्र, हेल्थ अवेयरनेस कैंप, कम्युनिटी मेडिसिन आदि की गतिविधियों पर प्राचार्य मेडिकल कालेज ने प्रकाश डालते हुए कहा कि जनपद में 22 ओपीडी संचालित है तथा कम दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 एनके सिंह और डॉ0 अरुण कुमार मिश्रा तथा वर्तमान अध्यक्ष डॉ0 सुधा सिंह द्वारा अपना बहुमूल्य सुझाव दिए गए।
विजन 2047 के लिए मेडिकल कॉलेज का विजन के लिए प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सको का व्यवहार मरीजों के साथ आत्मीयता और संवेदनशीलता का रहना चाहिए।
लाभार्थी हीरावती, अंकिता, पुष्पा चैहान, मलेश्वर चैहान, सरिता सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड का प्रमाण-पत्र देकर सम्मनित किया गया। उपस्थित मेडिकल छात्रों द्वारा सुझाव विजन दिये गये तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया गया है।
उसमें सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करते हुए भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। नोडल अधिकारियों द्वारा सभी से क्यूआर कोड को स्कैन कर विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने हेतु अपना सुझाव देने की अपील की गयी।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…