“जिला कारागार अधीक्षक ने अवगत कराया है कि अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत, शाखा-जौनपुर की महिला सदस्यागण श्रीमती ललिता मिश्रा, श्रीमती सुनीता शुक्ला एवं श्रीमती संगीता मौर्या कारागार पर आयी”
जौनपुर 19 / 10 / 2024 जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
उनके द्वारा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बन्दियों से बात-चीत की गयी। बात-चीत के दौरान 06 महिला बन्दियों द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने की बात बतायी गयी”
संस्था की महिला सदस्यों द्वारा व्रत रखने वाली महिला बन्दियों को पूजन, सुहाग की सामग्री, फल, मिष्ठान एवं पूजा की पुस्तक दी गयी।
साथ ही करवा चौथ के व्रत के महत्व को बताया गया। जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार एवं महिला बन्दियों द्वारा संस्था से आयी महिला सदस्यागणों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार, डा० अमरनाथ पाण्डेय, श्रीमती रेनू जायसवाल महिला शिक्षिका, उप कारापाल नन्द किशोर, उप कारापाल श्रीमती सुषमा शुक्ला एवं महिला हेड जेल वार्डर श्रीमती चिन्ता देवी व अन्य महिला जेल वार्डर उपस्थित थी।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…