जौनपुर – भूजल दोहन में बदलापुर महराजगंज पहुंचा क्रिटिकल श्रेणी में

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई कक्ष में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिशासी  अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कोई विकास खण्ड अतिदोहित श्रेणी में नहीं है”
जौनपुर 19 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
मात्र 02 विकास खण्ड कमशः बदलापुर एवं महराजगंज ही क्रिटिकल श्रेणी में है तथा 07 विकास खण्ड कमशः केराकत, सिरकोनी, रामनगर, मुफ्तीगंज, करंजाकला, सिकरारा एवं धर्मापुर सेमीक्रिटिकल एवं शेष विकास खण्ड सुरक्षित श्रेणी में है।
क्रिटिकल एवं सेमी क्रिटिकल विकास खण्डों को सुरक्षित श्रेणी में लाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आगामी वर्षों में कराये जाने वाले वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन के कार्यों की विस्तृत चर्चा की गयी।
अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा अन्य समस्त विभागों से उनके द्वारा आगामी वर्षों में वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन के अन्तर्गत जो कार्य कराये जाने हैं उससे सम्बन्धित कार्ययोजना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा प्रस्तावित कार्यों यथा एनिकट, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, चेकडैम निर्माण एवं तालाबों की सूची बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गयी।
जिसके क्रम मे जिलाधिकारी द्वारा कार्यस्थलों के फोटोग्राफ्स मय अक्षांश/देशान्तर सहित कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, विकास खण्ड में कार्यरत लघु सिंचाई के अवर अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग, भूमि संरक्षण अधिकारी, उद्यान विभाग एवं खण्ड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago