“जौनपुर जिले में सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने 17 लोगों का चालान कर दिया। भाजपा नेता के साथ हाथापाई करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद 500 की संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया”
जौनपुर 08 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में रविवार को मजलिस में भाजपा नेता से हाथापाई करने के मामले में पुलिस के 17 लोगों को चालान करने पर मामला बढ़ गया। इससे आक्रोशित करीब 400 से 500 महिलाओं व पुरुषों ने सोमवार की दोपहर कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया।
घटना के पीछे का कारण भाजपा नेता द्वारा समय-समय पर ट्रंप के पक्ष में पोस्ट किया जाने को लेकर आक्रोश बताया जा रहा है। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस व पुलिस के अधिकारी डटे रहे। अंतत: अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला समाप्त किया गया।
कोतवाली के मोहल्ला मीरघर पान दरीबा निवासी सैय्यद कौसर मेंहदी उर्फ शम्सी आजाद मुहर्रम पर रविवार की सायं सदर इमामबाड़ा में आयोजित शामे गरीबा की मजलिस में खेताब फरमाने गए थे। जब वह मंच पर पहुंचे तो कुछ युवकों द्वारा यह विरोध किया गया कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के लिए दुआ मांगी थी और चादरपोशी किए थे। यह भाजपा की राजनीति करते हैं।
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…