“नौ जुलाई यानी आज बुधवार को भारत बंद है, बैंकिंग, डाक सेवा, खनन, निर्माण और परिवहन जैसे सरकारी क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी बुधवार, 9 जुलाई को हड़ताल पर जाएंगे। बंद क्यों बुलाई गई है, इस दौरान क्या खुला रहेगा, क्या रहेगा बंद? जानें पूरी डिटेल्स…”
नई दिल्ली 09 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आज बुधवार यानी नौ जुलाई को बैंकिंग, डाक सेवा, खनन, निर्माण और परिवहन जैसे सरकारी क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों ने भारत बंद का आह्वान किया है।
भारत बंद से देश में सार्वजनिक सेवाओं में बड़े व्यवधान की उम्मीद है और कामकाज सहित लोगों के आवागमन और बैंकिंग कार्यों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है, जबकि स्कूल और निजी कार्यालय खुले रहने की संभावना है।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि कर्मचारियों ने आखिर क्यों नौ जुलाई को बंद का आह्वान किया है, उनकी क्या मांगे हैं और बंद के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा? जानिए इन सारे सवालों की पूरी डिटेल्स…
देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने भारत बंद बुलाया है, जिसमें संबंधित श्रमिक और किसान संगठनों के साथ, केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी संगठन, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक संगठनों ने सरकार की नीतियों के प्रति अपनी अस्वीकृति दर्ज करने के लिए नौ जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है।
इन यूनियनों का आरोप है कि सरकार आर्थिक और श्रम सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं, सामूहिक सौदेबाजी को दबाते हैं और नौकरी की स्थिति को खराब करते हैं, ये सब व्यापार करने में आसानी के नाम पर किया जा रहा है।
क्यों किया गया है भारत बंद का आह्वान?
भारत बंद बुलाने की वजह, श्रम नीतियां जो मज़दूर सुरक्षा को नुकसान पहुंचाती हैं। सामूहिक सौदेबाज़ी और हड़ताल जैसे अधिकारों को कम करने वाले चार नए श्रम संहिताओं पर ज़ोर। बेरोज़गारी और मुद्रास्फीति में वृद्धि। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं में कटौती। सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय सेवानिवृत्त लोगों की भर्ती ।
10 वर्षों में कोई मज़दूर सम्मेलन नहीं। प्रवासी मज़दूरों को वंचित करने का प्रयास। सार्वजनिक सुरक्षा विधेयकों का उपयोग करके विरोध प्रदर्शनों पर नकेल कसना, यूनियनों के ये सभी अहम मुद्दे शामिल हैं, जिसके कारण ये बंद बुलाया गया है।
भारत बंद में कौन कौन शामिल?
इनका भी है समर्थन
कर्मचारियों की क्या है मांग?
भारत बंद से पूरे भारत में नागरिक सेवाएं बाधित होने की उम्मीद है।
भारत बंद के दौरान क्या खुला रहेगा?
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…