जौनपुर विश्वकर्मा दिवस : 180 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण

“विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट एवं सीएम युवा एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया”

जौनपुर 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत विभाग/प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा प्रभारी मंत्री को ओडीओपी के तहत दरी, स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया तथा उनके उद्बोधन को सुना गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में संध्या सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, काजल, ललिता देवी, अंजली शर्मा, बबिता मौर्या को चेक वितरण तथा सिलाई मशीन प्रदान किया गया।

कुल 180 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत आशीष सोनकर तथा जय प्रकाश को रु0 5.00 लाख का ऋण वितरण किया गया एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अमित रत्न यादव को रु0 5.00 लाख का ऋण वितरण किया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा परम्परिक कारीगरों को अत्मनिर्भर बनाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे है, इससे आत्मनिर्भर होने के साथ ही आजीविका को बढ़ावा मिलता है तथा रोजगार सृजन होता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने भगवान विश्वकर्मा जी के चरणो को नमन करते हुए कहा कि शासन परम्परिक व्यवसाय को बढ़वा देने हेतु प्रयासरत है इससे हमारी संस्कृति भी संरक्षित होती है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

17 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

18 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago