जौनपुर – धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर हंगामा, पहुंची पुलिस

“बक्शा थानाक्षेत्र के औंका गांव में बुधवार की शाम धर्म परिवर्तन कराने एवं हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की सूचना पर पहुंचे बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है”

जौनपुर 03 / 10 /2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बजरंग दल के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।

बदलापुर थानाक्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी अमित राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बजंरग दल के जिला संयोजक प्रखंड मछलीशहर सत्या शुक्ला की सूचना पर कार्यकर्ता अंकुश शुक्ल, अमित मिश्र आदि औंका गांव पहुंचे।

वहां देखा कि गांव के एक व्यक्ति के घर करीब सौ महिलाएं मौजूद थीं। उन्हें आजमगढ़ व जिले के अन्य क्षेत्रों की एक महिला और चार पुरुष हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों से बुराई कर ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन दे रहे थे।

पूछने पर सोसायटी का रजिस्ट्रेशन की बात कह रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने पुलिस बल भेजकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और थाने बुलाए।

दर्जनों की संख्या में महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago