जौनपुर – गाँधी जयंती पर सम्मानित किये गए सफाईकर्मी

“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, ग्राम प्रधानों तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया”
जौनपुर 03 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
इस दौरान मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा उनकी प्रेरणादायक उद्बोधन को सुना गया।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने कहा कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है, महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को हमेशा प्राथमिकता दी और ग्राम स्वरोजगार की कल्पना की।
जिसके क्रम में आज प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया गया है और गांधी जी के संकल्पों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने नैतिक कर्तव्य को समझें कूड़े को निश्चित स्थान पर ही फेके, अपने आसपास में साफ-सफाई का माहौल बनाए।
यही महात्मा गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर जी के विचार अनुकरणीय है उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के प्रेरणा से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए अपने आसपास साफ सफाई का वातावरण बनाएं।
उन्होंने कहा कि सभी लोग ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने जनपद को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। इसी कर्म निष्ठा से कार्य करने वालों को आज सम्मानित करते हुए हर्ष हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व को स्वच्छता का संदेश दिया है इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो की सराहना की।
राज्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद और जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सिंह ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत अच्छे कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया।
साथ ही पंचायत राज विभाग के कुल 31 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें 6 एडीओ पंचायत, 4 ग्राम पंचायत अधिकारी, 6 खंड प्रेरक, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, 5 ग्राम प्रधान, 6 सफाई मित्रों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2023 में टीवी मुक्त घोषित 26 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा  राज्यसभा सांसद के हाथों सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
उन्होंने टीबी को खत्म करने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग तथा प्रधानों की भूमिका की सराहना की।
जनपद के कुल 08 ब्लॉकों रामपुर, सुजानगंज, जलालपुर, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर, महाराजगंज, बक्सा और सिरकोनी की 26 ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।
रामपुर ब्लॉक से कुल 3 ग्राम पंचायत में पटेला, सपही और आकोपुर है, सुजानगंज से वर्जीकला, बेलवार, शेष नगर है, जलालपुर से आशापुर, बिंदे, छतारी, कोहडी, कोरी मझगवां खुर्द, मरही, नहर पट्टी रेहरी, तुसौरी है, बरसठी से मंगारी, राघोपुर बरेठी है, मुंगराबादशाहपुर से सतहरिया उचौरा है महाराजगंज ब्लॉक से पूरा लाल, रामनगर डालूपुर है, बक्सा ब्लॉक से नारायणपुर है तथा सिरकोनी से होशियारपुर ग्राम पंचायत को 2023 में टीबी मुक्त घोषित किया गया है।
इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित खादी कपड़ों की प्रदर्शनी का अवलोकन एवं खरीददारी किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, न.पा.प. अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान का 403 सीटों पर चुनाव का ऐलान

यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान ने छेड़ा चुनावी बिगुल, सभी 403 सीटों पर लोजपा (रामविलास)…

3 hours ago

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 : NIFT के छात्रों ने जीते 2 रजत और उत्कृष्टता पदक

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में NIFT के छात्रों का जलवा: भारत ने जीते 2 रजत और…

11 hours ago

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: 10 राज्यों को 1200 मिले करोड़

'टीम एग्रीकल्चर' के दम पर दुनिया का फूड बास्केट बनेगा भारत: रबी अभियान-2026 में कृषि…

11 hours ago

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी, गृह मंत्रालय के 2 अधिकारी गिरफ्तार

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…

11 hours ago

एशियन गेम्स: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप इवेंट में जीता भारत के लिए गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…

11 hours ago

सुल्तानपुर : शिक्षक संघ अध्यक्ष और पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या

सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…

11 hours ago