जौनपुर : ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम अन्तर्गत वृहद पौधरोपण का हुआ आयोजन

“शासन के निर्देश के क्रम में 09 जुलाई 2025 को ’एक पेड़ माँ के नाम’ विषय वस्तु पर आधारित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है”

जौनपुर 09 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसी क्रम में मुख्य अतिथि  मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा ग्राम कम्बरपुर विकास खण्ड सुईथाकला में वृहद जन वृक्षारोपण अभियान-2025 ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। प्रभारी मंत्री के द्वारा आम का पौधा लगाया गया।

विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर और पौधा भेंटकर मा0 प्रभारी मंत्री जी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर सभी की सराहना की और कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एक मॉ बिना किसी भेदभाव के अपने सभी बच्चों को बराबर प्यार और सम्मान देती है उसी प्रकार पेड़ भी बिना किसी भेदभाव के सभी को जल, वायु, फल आदि  देते हैं। प्रकृति और पौधे हमारी मॉ के समान है।

अनाज फल प्रकृति की गोद से आती है जो बिना मांगे हमारा पोषण करती है, प्रकृति के संरक्षण से जलवायु संरक्षित होता है। जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय है, जिसका समाधान है कि हम अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए। मंत्री द्वारा पेड़ो के आध्यात्मिक महत्व बताया। पीपल, तुलसी, सहजन सहित अन्य पेडो़ के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

इस दौरान विधायक शाहगंज द्वारा कहा गया कि एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने हेतु शासन संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य हमारे पर्यावरण पर निर्भर करता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा मॉ के नाम लगाकर उसके पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिससे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण दे सकें।

विधायक द्वारा वृक्षों से जुडे़ बचपन के अनुभवों को साजा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल के अत्यधिक दोहन से जलस्तर गिर रहा है, दूषित जल हमे अनेक बीमारियों से ग्रसित कर रहे है। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी के संकल्प को आगे बढाने की अपील की।

पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के निर्देशन तथा मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपड़ अति आवश्यक है।

इसका उद्देश्य जिले में हरित आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता उत्पन्न करना है। इन पौधों के रोपण से न केवल जिले की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में विलुप्त हो रही पीली नदी को जनसहाभागिता से 25 किलोमीटर सफाई कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का लक्ष्य 54 लाख का है लेकिन 60 लाख से अधिक पौधरोपड़ किया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को जागरुक किया तथा एक पौधा मॉ के नाम लगाने का संदेश दिया।  

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तथा जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड लाभार्थी को ई श्रम कार्ड वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधा रोपित किया। लोक गीत गायक दीपक देव पाठक द्वारा पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित गीत गाकर पर्यावरण तथा जल संरक्षण हेतु संदेश दिया गया।

इसी क्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा बटाउबीर पुल पीली नदी पर हुए खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया तथा नदी पूजन कर वहॉ पर आम का पौधा लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सचांलन सलमान शेख के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विद्या देवी, महामंत्री सुशील मिश्रा, प्रधानपति प्रवीण सिंह, डीएफओ, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। 

पौधरोपण कार्यक्रम अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों, विद्यालयों, ग्रामीण महिलाओं सहित आमजन द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित कार्यक्रम गीत आदि के माध्यम से आमजन में पर्यावरण तथा पौधरोपण के महत्व को लेकर जागरुकता उत्पन्न की गयी।

इसी क्रम में विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर0के0 पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में पौधे का रोपण किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी द्वारा ब्लाक मछलीशहर के ब्लाक वारी गांव में पौधरोपण किया गया और पौधा रोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

साथ ही स्थानीय लोगो से अपील की गयी कि एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये तथा इस अभियान में सम्मिलित हो। इसीप्रकार अन्य तहसीलों, समस्त विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों में भी अन्य जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में ’’एक पौधा मॉ के नाम’’ पौधेरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण की दिशा में योगदान दिया गया तथा आम जनमानस को जागरुक किया गया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.