जौनपुर : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
“सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास बुधवार रात दोस्त के घर से पार्टी में शामिल होकर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक के किसी चीज से टकराने से हादसा हुआ है”
जौनपुर 18 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहां गांव की निवासी प्रतिक गौतम (38) अपनी बाइक से से मुडैला गांव निवासी प्रवेश (36) के साथ बुधवार शाम खेतासराय थाना क्षेत्र के एतमादपुर में अपने मित्र के घर आयोजित पार्टी में शामिल होने गया था। 11 बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान लुंबिनी दुद्धि मार्ग पर जपटापुर बाजार के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर किसी चीज से टकरा गई। इससे दोनों सड़क के बीचो बीच गिर कर घायल हो गए।
राहगीरों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया। देर रात घटना की जानकारी परिजनों को हुई। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों शव की शिनाख्त की। बृहस्पतिवार को परिजनों ने सरायख्वाजा थाना ने तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल के पास दो पेड़ हैं। आशंका है कि बाइक सवार दोनों युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके चलते दोनों की मौत हो गई। कार्रवाई की जा रही है।











