“भाजपा के महासदस्यता अभियान के संबंध में बुधवार को नगर के एक हाॅल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को धमकी दी है”
नई दिल्ली 05 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रेस काॅन्फ्रेंस में विकास कार्यों के सवाल पर मंत्री गिरीशचंद्र यादव भड़क उठे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण समेत विकास कार्यों पर जब सवाल पूछा तो राज्यमंत्री आग बबूला हो गए।
बात बढ़ गई उन्होंने पत्रकार को कहा कि देख लूंगा, पत्रकार को दो कौड़ी का आदमी बताया। इस पर पत्रकार ने भी कहा कि हमने भी आप जैसे कई मंत्री देखे हैं। इस दौरान तेज आवाज में बहस शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बीच-बचाव कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इसकी चर्चा और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने मंत्री से अपनी जान को खतरा बताया है।
वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…
म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…
यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…
दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…