“सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी राहुल महाविद्यालय के आधा किलोमीटर पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में फासी के फंदे पर एक युवक का शव देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया”
जौनपुर / सिकरारा 05 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए सवको कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि अनुराग स्वर्णकार पुत्र अनिल स्वर्णकार निवासी प्रतापगज स्वर्ण व्यवसाई है। फेरी करके वह आभूषण बेचने का कार्य करता था।
प्रतिदिन की भाति बुधवार को भी वह 9 बजे के लगभग घर से भोजन करके अपने मोटरसाइकिल से निकाला।
11 बजे के लगभग कलवारी गांव में एक पेड़ के नीचे वाली डाल पर एक सफेद गमछे के सहारे उसका सब लटक रहा था।
उधर से आ रहे ग्रामीणों की निगाह उसके ऊपर पड़ी तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। फेरी करने की वजह से गांव के लोग उसे पहचाने हुए थे, इसलिए लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए सबको कब्जे में ले लिया लेकिन अब यह रहस्य बना हुआ है कि वह खुद फांसी लगाई है कि किसी ने उसकी हत्या करके फांसी पर लटका दिया है।
जिस तरह से उसको लटकाया गया था, देखने से साफ लग रहा था कि उसकी हत्या करके उसे फांसी पर लटकाया गया है।
पूछने पर थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा कि वह हत्या है कि आत्महत्या?
फिलहाल अगर चर्चाओं पर गौर किया जाए तो हत्या का मामला ही उभरकर सामने आ रहा है।
वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…
म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…
यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…
दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…