जौनपुर – पुरस्कार वितरण के साथ यातायात माह नवम्बर 2024 का हुआ समापन
“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2024” जागरुकता माह का समापन, विद्यालयों के बच्चों, व यातायात माह में सराहनीय कार्य करने वाले अधि0/कर्मचारीगण को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया”
जौनपुर 01 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
यातायात माह का समापन कार्यक्रम नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा सहित अन्य की उपस्थिति में दीप प्रज्जलवन कर किया गया।
तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर यातायात माह में प्रचार-प्रसार में सराहनीय कार्य व योगदान करने वाले स्कूलों के प्राधानाचार्य व उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं, व एन.सी.सी के स्काउट कैडेट, विद्यालय/शिक्षण संसथान के प्रधानाचार्य व 700 बच्चें शामिल थे। साथ ही साथ यातायात माह 2024 के दौरान सराहनीय योगदान के लिये यातायात व थाने से अधि0/कर्मचारीगण को भी पुरस्कृत किया गया।
यातायात माह 2024 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पूरे माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर के थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट, हैंडबिल व स्टिकर वितरित किए गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग तथा बैनर लगवाए गए।
शीत ऋतु में कोहरे में दृश्यता के अभाव होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के निर्मूलन हेतु मालवाहक वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालियों में निशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए तथा राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों को राजमार्ग के किनारो से हटवाया गया, न मानने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई।
इसके अतिरिक्त जौनपुर शहर में बाजार तथा सार्वजनिक मार्गों स्कूलों एवं सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके जाम का कारण बनने वाले वाहनों को हटवाया गया, चेतावनी दी गई साथ ही उनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई, तथा यातायात नियमों अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गयी।











