जौनपुर – जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

“बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसूताओं के भुगतान के संदर्भ में सिरकोनी में मात्र 80 प्रतिशत तथा जिला महिला चिकित्सालय में 88 प्रतिशत ही भुगतान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रसूताओं के बैंक अकाउंट खुलवाकर तथा उनकी जानकारी लेकर शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए”
जौनपुर 27 / 11  / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इसके साथ ही उन्होंने प्रसव इकाइयों पर उपलब्ध मानव संसाधन, दवाओं की उपलब्धता, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, एफआरयू, सरकारी इकाई में प्रसव का विवरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आरबीएसके, आरसीएच पोर्टल पर डाटा फीडिंग, राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम, टीकाकरण आदि की समीक्षा करते हुए कटघरा में मात्र 80% टीकाकरण होने पर नाराजगी व्यक्त की।
संबंधित एमओआईसी के अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। सिरकोनी में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एएनसी प्राप्त पंजीकृत महिलाओं का कम प्रतिशत होने पर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा आरबीएसके में सराहनीय कार्य किए जाने पर एमओआईसी बरसठी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

4 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

4 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

4 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

4 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

4 hours ago