जौनपुर – जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र धर्मापुर का किया निरीक्षण

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जौनपुर व जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जौनपुर के साथ भारतीय खाद्य निगम संस्था का धान क्रय केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 27 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 272.40 कुं0 06 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर किसान शिवपूजन ग्रा0 धर्मसारी का 70.80 कुं0 धान क्रय हो रहा था। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु/मध्यम वर्ग के किसानों की खरीद में प्राथमिकता दी जाये।
आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें। केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित मिला। विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र धर्मापुर के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी प्रीतम सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 1798.80 कुं0 25 किसानों से धान क्रय किया गया है।
मौके पर किसान लालती, कबीरूद्दीनपुर का 22.40 कुं0, चन्द्रमा देवी, जमुहाई का 67.20 कुं0 व राम आसरे, जमुहाई का 58.00 कुं0 धान क्रय हो रहा था। पी0सी0एफ0 संस्था का धान क्रय केन्द्र बी0पैक्स पतहना के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 779.60 कुं0 09 किसानों से धान क्रय किया गया है।
मौके पर श्रीमती बिन्दु सिंह का 76.00 कुं0, श्री कल्पनाथ का 11.60 कुं0 व शैलेन्द्र सिंह का 79.20 कुं0 धान क्रय हो रहा था। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटा तत्काल मण्डी सचिव से सम्पर्क कर मरम्मत करायें तथा केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें।
पी0सी0एफ0 संस्था का धान क्रय केन्द्र बी0पैक्स कोठवार के निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र मधुकर द्वारा बताया गया कि अभी तक केन्द्र पर 1202.80 कुं0 15 किसानों से धान क्रय किया गया है। मौके पर पारसनाथ का 35.00 कुं0 धान क्रय हो रहा था, परन्तु केन्द्र पर नमीमापक यंत्र उपलब्ध नहीं था।
केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मण्डी सचिव कार्यालय से सम्पर्क कर नमीमापक यंत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। तथा केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु/मध्यम वर्ग के किसानों की खरीद में प्राथमिकता दी जाये तथा आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें।
Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

1 hour ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

1 hour ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

1 hour ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

2 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

2 hours ago