“जगदीशपुर के सुरेरी में जमीन विवाद होने पर बुलाए गई पीआरवी टीम के सिपाही ने वर्दी पर नेमप्लेट नहीं होने का कारण पूछने पर पत्रकार को पीट दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया”
जौनपुर / सुरेरी 06 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीते मंगलवार को बृजेश मिश्रा और पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मौके पर पहुंची 112 की पीआरवी टीम के सिपाही पर बृजेश मिश्र के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है।
पत्रकार द्वारा जब पीआरवी के सिपाहियों से वर्दी पर नेम प्लेट नहीं होने के बारे में पूछा तो पुलिस कर्मियों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया।
वे गाली गलाैच करते हुए पीटने लगे। जब पीड़ितों ने घर में भाग कर जान बचानी चाही तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें घर में भी दौड़ाकर मार पीटा। महिलाओं से अभद्रता की।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मंगलवार को ही पीड़ित ने सुरेरी पुलिस को दे दी गई थी।
इस बाबत डॉयल 112 के प्रभारी अधिकारी व सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को एसपी के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में NIFT के छात्रों का जलवा: भारत ने जीते 2 रजत और…
'टीम एग्रीकल्चर' के दम पर दुनिया का फूड बास्केट बनेगा भारत: रबी अभियान-2026 में कृषि…
FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…
एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…
सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…
जौनपुर: 50% अनुदान पर मिले 'पावर टिलर' ने बदली किसान की तकदीर, कम लागत और…