हिमाचल / मंडी समाचार – मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, विदेश से आने वालों पर नजर रख रहा है स्वास्थ्य विभाग

“मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, विदेश से आने वालों पर नजर रख रहा है स्वास्थ्य विभाग, कुछ देशों में फैली है मंकी पॉक्स की बीमारी, प्रदेश सरकार ने भी जारी कर दिया है अलर्ट, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकी पॉक्स को घोषित कर रखा है पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी” 

मंडी 06 / 09/ 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

विश्व के कुछ देशों में मंकी पॉक्स के मामले बढ़ने के कारण देश सहित प्रदेश सरकार ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

हालांकि प्रदेश सहित देश भर में मौजूदा समय में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। यहां आखिरी मामला मार्च 2024 को केरल में पाया गया था।

लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकी पॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने के बाद इस बीमारी की रोकथाम के लिए पहले से पूरी सावधानी बरती जा रही है।

सीएमओ मंडी डा. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जिन देशों में यह संक्रमण फैला है वहां से आने वालों पर विभाग नजर रख रहा है।

उन्होंने बताया कि वायरस के शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द, रैशिज और खुजली है।

यदि ऐसे लक्षण किसी में पाए जाते हैं तो उसे तुरंत प्रभाव से आइसोलेट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के नेरचौक मेडिकल कालेज में 67, जोनल हास्पिटल मंडी में 20, सिविल हास्पिटल सुंदरनगर में 2 और करसोग में 6 आइसोलेशन बैड चिन्हित कर दिए हैं।

डा. भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं और सभी चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

सीएमओ मंडी डा. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि यह बीमारी एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है। इससे होने वाली मृत्यु दर 1 से 10 प्रतिशत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को अभी इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि देश में अभी मंकी पॉक्स का कोई भी मामला नहीं है लेकिन लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के तहत विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है जिससे प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago