जौनपुर : कर करेत्तर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न
“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कर करेत्तर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान व्यापार कर, विद्युत कर, वन विभाग, वाणिज्य कर सहित अन्य विभाग जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाई गई, उनसे राजस्व वसूली तथा प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने राजस्व की समीक्षा करते हुए धारा 80 के तहत लंबित मामलों, धारा 116, धारा 66, धारा 24 के मामले, अंश निर्धारण, पट्टा, पत्थरगड्डी, सिहद्दे वरासत, आदि मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाई जाए, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के जितने भी लंबित मामले है उनका निस्तारण कराया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











