जौनपुर – सोंधी ब्लॉक के ग्राम सोंगर में टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण

“मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह के द्वारा सोंधी ब्लॉक के ग्राम सोंगर में वीएचएसएनडी (टीकाकरण) सत्र का औचक निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 04 / 10 / २०२४ मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
उन्होंने सत्र पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हुए गर्भवती महिलाओं से बात कर उनकी जांच और दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी लिया, ड्यू लिस्ट, टीकाकरण रिकॉर्ड और एएनसी जांच रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण से झिझक/इनकार करने वाले परिवारों के यहां गृह भ्रमण कर टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दिया।
उन्होंने बताया कि पोलियो, टीबी, काली खांसी, गला घोटू, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया खसरा, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण किया जाना जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समझा बूझकर जानकारी देकर कुल 22 परिवारों में से 09 परिवारों को प्रेरित करते हुए टीकाकरण करवाया।
इसके साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान गांव में साफ-सफाई के बारे में लोगों से पूछ कर जानकारी लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील किया कि संचारी अभियान के दौरान विशेष साफ-सफाई, शौचालय के उपयोग, घर के आसपास कहीं दूषित या जल इककट्ठा न होने दें। इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है।
उन्होंने लोगों को बताया कि अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार होता है तो 102-108 एंबुलेंस के सहयोग से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व दवा जरूर ले।
भ्रमण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० सूर्य प्रकाश यादव, डॉ० जियाउल हक, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, यूनिसेफ की डीएसी गुरदीप कौर, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल कुमार यादव, कोटेदार मोहम्मद कौसर, मौलवी बैतुल्लाह खुर्शीद अहमद, नसीर अहमद, इश्तियाक अहमद, हबीब अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली प्रदूषण : 1 नवंबर से निर्माण पर रोक, 50% कर्मचारियों को WFH

दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…

7 minutes ago

दिल्ली : मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR और आप विधायक जरनैल सिंह पर FIR दर्ज

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…

2 hours ago

उज्जैन : AI से भड़काऊ वीडियो बनाने वाले 5 इंफ्लूएंसर्स समेत 15 गिरफ्तार

उज्जैन बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सोशल मीडिया पर AI से बने भड़काऊ वीडियो…

2 hours ago

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

19 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

20 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

20 hours ago