अफ़्रीकी देश कांगो में नाव पलटने से 78 लोगों की मौत

“दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है”

नई दिल्ली 04 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मध्य अफ्रीकी देश कांगो की किवु झील में गुरुवार को एक नाव पलटने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

देश के पूर्वी हिस्से में किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नाव डूब गई। नाव अपने इसी बंदरगाह पर पहुंचना था, लेकिन अपने गंतव्य तक पहुंचने से कुछ सौ मीटर पहले ही नाव डूब गई।

हादसे का शिकार हुई नाव दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। गोमा के किनारे पहुंचने पर नाव हादसे का शिकार हो गई और डूब गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पहले एक तरफ झुकती है फिर डूब जाती है।

पहले भी होते रहे हैं हादसे

इससे पहले जून में कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नाव डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में माई-नडोम्बे झील में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो में ऐसी घटनाएं काफी आम हैं।

यहां नाव में क्षमता से ज्यादा लोग और सामान भरा जाता है। वहीं, यात्रियों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी जाती। ऐसे में लहर उठने पर नाव पलट जाती है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल होता है। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ।

नाव में क्षमता से ज्यादा सामान था। पहले पानी शांत था, लेकिन बाद में लहरें चलने लगीं और नाव डूब गई। हादसे में सुरक्षित बचने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पहले सब शांत था फिर लहरें चलने लगी और बोट झुक गई।

ऐसे में ऊपर सवार लोग पानी में कूदने लगे और धीरे-धीरे पूरी बोट डूब गई। एक अधिकारी ने कहा कि मौत का सही आंकड़ा पता करने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली : मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR और आप विधायक जरनैल सिंह पर FIR दर्ज

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…

1 hour ago

उज्जैन : AI से भड़काऊ वीडियो बनाने वाले 5 इंफ्लूएंसर्स समेत 15 गिरफ्तार

उज्जैन बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सोशल मीडिया पर AI से बने भड़काऊ वीडियो…

2 hours ago

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

18 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

20 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

20 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

1 day ago