जौनपुर – गाय के थन के ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन

बक्शा (जौनपुर) – विकासखंड बक्शा के सादनपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोआश्रय स्थल सादनपुर में कई महीनों से एक गाय के थान में ट्यूमर/लम्प जिसका वजन लगभग 7.5 किलोग्राम था बक्शा पशु डॉ. पवन कुमार ने अपने टीम के साथ सकुशल ऑपरेशन किये और ट्यूमर काट कर हटाया। गाय बिल्कुल स्वस्थ्य है और बक्शा क्षेत्र में लोग डॉक्टर की सराहना कर रहे है।