जौनपुर – खण्ड विकास कार्यालय बक्शा में रोजगार मेले का आयोजन कल

बक्शा ( जौनपुर) खण्ड विकास कार्यालय बक्शा में जिला सेवायोजन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को सुबह 10बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें 10 कम्पनियां निजी क्षेत्र की भाग ले रही है। जिसमें 18से 35 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रति के साथ आई डी प्रूफ व बायोडाटा , पंजीकरण करा कर भाग ले सकते हैं











