“शाहगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा के पास बुधवार की सुबह 11 बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है”
शाहगंज 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार सबरहद इमामपुर गांव निवासी हरेंद्र (27) अपने साथी सुजीत कुमार (27) के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। सुल्तानपुर रोड स्थित बाबूपुरवा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सुजीत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…