“जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी महिला फरीदा सरवत ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते ईरान में फंस गई हैं। वह बीते 20 दिन पहले आज़मगढ़ जनपद के 15 अन्य श्रद्धालुओं के साथ जियारत के लिए ईरान गई थीं, लेकिन अचानक उपजे युद्ध की स्थिति के कारण उनकी वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई”
शाहगंज 19 / 06 / 2025 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार
इस संकट की घड़ी में महिला के परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की है। परिजनों ने बताया कि फरीदा सरवत, पत्नी मोहम्मद नकी, मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के सरायमीर की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में शाहगंज के शाहपंजा मोहल्ले में रहती हैं।
उनका ईरान से लौटने का कार्यक्रम दो दिन पूर्व था, लेकिन युद्ध की वजह से सभी उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे वह वहां फंसी हुई हैं और परिजन बेहद चिंतित हैं। फरीदा सरवत के भाई सुलेमान अब्बास ने बताया कि बहन की स्थिति को लेकर पूरा परिवार भयभीत है।
वहीं उनके बच्चों – बेटी अरीबा, बेटे अली, गाज़ी और वाहिद ने सरकार से अपील की है कि उनकी मां को जल्द से जल्द भारत लाया जाए। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वे ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कदम उठाएं।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…