“शाहगंज स्थित आर.के. हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक दुखद घटना सामने आई है। अस्पताल में 70 वर्षीय बिट्टन देवी लिफ्ट शाफ्ट में गिरकर मृत पाई गईं। उनका शव करीब 24 घंटे तक वहीं पड़ा रहा”
जौनपुर 20 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिट्टन देवी अपने पति कामता प्रसाद के इलाज के लिए अस्पताल में थीं। रविवार की देर रात उन्होंने लिफ्ट की खाली जगह को शौचालय समझ लिया। वह उस दिशा में बढ़ीं और नीचे गिर गईं। गिरते ही उनकी मौत हो गई।
सोमवार सुबह जब महिला नहीं मिलीं, तो परिजनों ने अस्पताल में खोजबीन शुरू की। CCTV फुटेज की जांच में बिट्टन देवी को लिफ्ट की तरफ जाते और फिर अचानक गायब होते देखा गया। इसके बाद लिफ्ट शाफ्ट में उनका शव मिला।
अस्पताल संचालक डॉ. जे.पी. दुबे के अनुसार, लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह पर अस्थायी दीवार बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। शाहगंज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रफीक फारूकी ने CCTV से हादसे की पुष्टि की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बिट्टन देवी नि:संतान थीं और उनके पति के अलावा घर में कोई नहीं है।
दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…
वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…
राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…
यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…
महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…