“शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कपड़े का व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 16 लाख 85 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया”
जौनपुर / शाहगंज 26 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापुरा रसूलपुर गांव निवासी हरिकेश पुत्र महातम की रिश्तेदारी में बाइक चोरी की घटना हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज के सिलसिले में जानकारी जुटाते समय उसकी मुलाकात रसूलपुर निवासी सुरेंद्र चौहान से हुई। बातचीत के दौरान हरिकेश ने सुरेंद्र की जान-पहचान गाजीपुर के दुल्लहपुर गांव निवासी सर्वेश चौहान से कराई।
इसके बाद सर्वेश ने सुरेंद्र को मिर्जापुर के गददपुर, कछवा रोड निवासी अतुल पांडेय को एक बड़े कपड़ा कारोबारी का मुनीम बताकर मिलवाया। दोनों ने सुरेंद्र को कपड़े के व्यापार में भारी मुनाफे का लालच दिया।
इसके बाद शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास फैजाबाद रोड स्थित एक होटल में बुलाकर व्यापार में निवेश के नाम पर 16 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद दोनों आरोपी भाग गए। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित सुरेंद्र चौहान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सर्वेश चौहान और अतुल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…
SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…