जौनपुर : छह खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस

“जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ सिरकोनी, जलालपुर एवं त्रिलोचन क्षेत्र की उर्वरक एवं बीज बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर छह प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है”

जौनपुर 27 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि कुल 17 उर्वरक बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया। जिसमें सूरज खाद भण्डार जलालपुर के उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठान का स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर अपूर्ण व रेट बोर्ड नहीं पाया गया।

इसी प्रकार से कैलाश बीज भंडार जलालपुर के बीज बिक्री प्रतिष्ठान पर स्टॉक बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो व रेट बोर्ड नहीं लगाया गया, राजबहादुर यादव उर्वरक बिक्री केंद्र जलालपुर का स्टॉक बिक्री रजिस्टर अपूर्ण व रेट बोर्ड नहीं लगाया गया। प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम तक अंकित नहीं दिखा।

संतोष कुमार निर्मल कुमार उर्वरक बिक्री केंद्र त्रिलोचन का रेट बोर्ड नहीं लगाया गया तथा प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम अंकित नहीं पाया गया। सद्गुरु खाद भंडार त्रिलोचन स्टॉक बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड, पीओएस मशीन नहीं पाया गया एवं प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम अंकित नहीं मिला। यूपीएसएस उर्वरक बिक्री केंद्र त्रिलोचन का स्टॉक बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड नहीं लगाया गया था।

इन सभी का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा जायसवाल खाद भण्डार त्रिलोचन की दुकान बिना किसी सूचना के बंद पाए गए, मौर्या एंड संस जलालपुर बिक्री रजिस्टर पर कृषकों का मोबाइल नंबर अंकन नहीं किया गया, किसान खाद एवं बीज भण्डार जलालपुर रेट बोर्ड पर रेट अंकित नहीं होने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

4 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

17 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

17 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

17 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

17 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

17 hours ago