जौनपुर/शाहगंज : बारात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 10 की हालत गंभीर

“जौनपुर में बारात से लौट रहे लोगों की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास वैन डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 79 वर्षीय चोलई राम गौतम की मौके पर मौत हो गई”

शाहगंज : 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वैन में कुल 10 बाराती सवार थे। दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए। घायलों में अंजली (35), राजेश (44), तनिषा (11), शिल्पी (42), सोनाक्षी (10), नंदनी (16), उज्वल (14), ऋषिकेश (13) और शुभांशु (23) शामिल हैं।

घटना बुधवार भोर पांच बजे की है। बाराती गोल्हागौर गांव में संतोष के यहां खेतासराय थाना क्षेत्र के बरंगी से आई बारात से लौट रहे थे। वे खुटहन थाना क्षेत्र स्थित दरना जा रहे थे। आसपास के लोगों ने घायलों की चीख-पुकार सुनकर मदद की।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने 6 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान दरना गांव निवासी रिटायर हेल्थ इंस्पेक्टर सोलई राम गौतम (70) पुत्र लौटन राम के रूप में हुई। घटना से शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।