जौनपुर / शाहगंज : नशीली दवा देकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

“शाहगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सबरहद गांव की रहने वाली फहीमा खातून ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका निकाह 2020 में आजमगढ़ के करोई गांव निवासी मोहम्मद फैसल से हुआ था”

शाहगंज 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

फहीमा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विदेश में नौकरी करने वाला पति वीडियो कॉल पर नशे की हालत में गालियां देता और धमकाता था। 15 अगस्त 2025 को ससुराल वालों ने उसे न सिर्फ पीटा बल्कि गरम लोहे के चिमटे से जलाया भी।

पीड़िता ने बताया कि उसे नशीली दवा देकर बेहोश किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। स्थानीय थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने प्रयागराज हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, लेकिन धमकियों के कारण वापस लेनी पड़ी।

पुलिस ने पति मोहम्मद फैसल, सास किसवरी, देवर सलमान उर्फ कल्लू और ननदें आयशा, सना व शहजादी उर्फ हेरा समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

1 hour ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

14 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

15 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

15 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

15 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

15 hours ago