“मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कनावा गांव में स्थित प्रेम शंकर दूबे इंटर कॉलेज में एक गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद दुबे पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है”
मड़ियाहूं 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आठ छात्राएं इस घटना से दहशत में हैं। पीड़ित छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को जब मीडिया कर्मी पीड़ित छात्राओं के घर पहुंचे, तो शुरू में वे डर के मारे घर से बाहर नहीं निकलीं। बाद में जब उन्हें पता चला कि ये लोग मीडिया से हैं, तब उन्होंने अपनी आपबीती बताई। पीड़ित छात्राओं की मांओं ने भी प्रधानाचार्य को सजा दिलाने का संकल्प लिया है।
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…