जौनपुर / सरायख्वाजा : ट्रेलर बाइक की टक्कर में दो की मौत एक घायल

“सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ पर मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो की मौत हो गयी। जबिक एक घायल है। ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया”

जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ट्रेलर पुलिस के कब्ज़े में है। मृतक अमला यादव 55 वर्ष और मोहित यादव 22 वर्ष पुत्र स्वर्गिय शंकर यादव के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल रेहान अंसारी 19 वर्ष का उपचार चल रहा है। मालूम हो कि आठ जून को अमला यादव की भतीजी की शादी है। एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर शादी का सामान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार से लेने जा रहे थे।

जैसे ही वह पतहना मोड़ के पास पहुंचें सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गयी। दो की मौके पर मौत हो गई एक घायल हो गया सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने देखते ही अमला यादव और मोहित यादव को मृत घोषत कर दिया।

घायल रेहान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। सरायख्वाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

13 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

17 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

18 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

18 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

18 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

18 hours ago