जौनपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय : सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन 5 जून से

“कुलाधिपति/श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुशल नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2025) के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में 5 जून से 12 जून 2025 तक सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है”

जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग, बंगलुरू के प्रशिक्षित योग आचार्य योग, ध्यान, प्राणायाम, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन एवं जीवन जीने की प्रभावी कला का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। शिविर 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं स्त्रियों के लिए खुला है।

शिविर के प्रथम दिन मेडिकल कॉलेज, जौनपुर की टीम द्वारा समस्त प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, जिसमें बीपी, शुगर, ऑक्सीजन, बीएमआई, बीएमआर, एकाग्रता इत्यादि की जाँच शामिल है।योग शिविर में प्रतिभाग हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य है:  https://forms.gle/hEoyqshPijx9m5nt5

शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को मा० कुलपति जी एवं समिति द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिवार जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि अधिक से अधिक संख्या में इस स्वास्थ्यवर्धक शिविर में भाग लें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

3 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

3 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

8 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

9 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

9 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

11 hours ago