जौनपुर : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति समिति की हुई बैठक

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गंगा दशहरा, बकरीद और अन्य त्योहारों/कार्यक्रमों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बकरीद के अवसर पर सभी ईदगाहों की साफ-सफाई कराया जाए”

जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जनपद में वर्ड फ्लू के दृष्टिगत कही भी खुले में मांस की बिक्री नही की जाएगी, इसके लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मांस की बिक्री करने वालों के साथ बैठक अवश्य कर लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। तयशुदा स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। अगर तय स्थानों के बाहर कुर्बानी की जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि नमाज परंपरागत स्थलों पर ही की जाए और सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।

जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिये।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी से बढ-चढ कर प्रतिभाग करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित स्थान पर ही योग किया जाए, कोई भी व्यक्ति सड़क पर योग नही करेगा। गंगा दशहरा के दृष्टिगत मन्दिरों की सफाई कराने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने गोमती नदी में जलकुम्भी की सफाई कराने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिये गये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी अस्पातालों में आवश्यक दवाईयां और चिकित्सक और एम्बुलेंस उपलब्ध रहे।

पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, पूर्व के भांति इस बार भी शान्तिपूर्वक त्योहार सम्पन्न कराये जायेंगे। उन्होने बताया कि गोकशी में लिप्त अपराधियों पर अभियान चलाये जा रहे है जिसके लिए उन्होने शांति समिति के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पुरानी परम्परा से हटकर कोई नयी परम्परा शुरू नही की जाएगी।

इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण और समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

13 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

18 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

18 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

18 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

19 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

19 hours ago