जौनपुर : ई-कवच फीडिंग में शिथिलता बरतने वाले एमओआईसी और सीडीपीओ का रुकेगा वेतन

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संभव अभियान 5.0 एक चरणबद्ध प्रयास है, जो जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक प्रत्येक थीम पर आधारित है। जुलाई में इसकी थीम मातृ पोषण, अगस्त में शिशु पोषण और सितंबर में ऊपरी आहार एवं पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा।
जिसमें गर्भवती, धात्री माता, 06 माह के बच्चे, कम वजन के जन्म लेने वाले बच्चे, सैम बच्चों के चिन्हांकन किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की भूमिका प्रमुख रूप से है। इन कुपोषित बच्चों को एएनएम आशा के द्वारा ई कवच ऐप पर फीड कराकर उनका स्वास्थ्य प्रबंधन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए उनका समुचित उपचार करना और गर्भावस्था के दौरान माता के पोषण की नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है कोई भी बच्चा कुपोषित ना हो यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए।
और हमारा संकल्प होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं की सतत निगरानी रियल टाइम डाटा कैपचरिंग और विभागीय समन्वय के साथ ही हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि इस माह में जिन एमओआईसी और सीडीपीओ द्वारा ई-कवच फीडिंग पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होता है उनका इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस से पूर्व बीएचएनडी का निरीक्षण करते हुए तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे, निरीक्षण की जियोटैग फोटो भी अवश्य उपलब्ध कराएंगे। बीएचएनडी पर किस प्रकार कार्य हो रहा है इसकी सूचना भी अवश्य देंगे।
मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रगति खराब नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

3 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

3 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

3 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

5 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

5 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

5 hours ago