जौनपुर : बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होते पाए गए तो होगी कड़ी कार्यवाही

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पेयरिंग किए गए विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र सुरक्षित सुविधापूर्ण तरीके से चलाई जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि 500 मीटर से अधिक दूरी पर यदि विद्यालय है तो उसे केंद्र ना बनाया जाए।

आंगनबाड़ी केंद्र की शिफ्टिंग उस कमरे में हो, जहां मूलभूत आवश्यकता की समस्त आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी विद्यालय शिफ्टिंग से अवशेष रह जाएं उसे ग्राम पंचायत के वाचनालय के रूप में विकसित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे।

उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यदि बिना मान्यता के किसी भी विकासखंड में विद्यालय संचालित किया जाए हुए पाए गए तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एमडीएम गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए, इस मौसम में बैगन और पत्तेदार साग बच्चों को ना खिलाए जाए। सोयाबीन, टमाटर, काबुली चना का प्रयोग किया जाए, सघन अभियान चलाकर सभी विद्यालय में वृक्षारोपण कराया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित डीटीएफ के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

2 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

3 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

3 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

4 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

5 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

5 hours ago