जौनपुर : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए सुरक्षात्मक तथा सुधारात्मक कार्यवाही के संदर्भ में जानकारी ली तथा बदलापुर में अवैध कट को बंद किए जाने के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अन्य जगहों पर भी जहां-जहां भी अवैध कट हैं, शीघ्र बंद किए जाएं।

चिन्हित लगभग 24 ब्लैक स्पॉट्स तथा एनएच 31 तथा एनएच भदोही पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की। अतिक्रमण खत्म करने हेतु किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम गठित कर कार्य किया जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अवैध खनन तथा इसके परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन की भी समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग कर मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने, ईंट भट्टों में मिट्टी के अवैध संग्रहण पर जुर्माना लगाने के निर्देश के साथ ही अवैध खनन पर चालान करने तथा जिस गाटे का अनुमोदन नहीं है, वहां से अवैध तरीके से खनन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर अवश्य होना चाहिए, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी, ईंट भट्टा संचालक सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

2 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

2 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

7 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

7 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

7 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

9 hours ago