“आयुक्त वाराणसी मण्डल श्री एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मण्डलायुक्त के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा स्मृति चिन्ह दिया”
जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आयुक्त द्वारा जनपद में धारा-24 के वादों के चिन्हीकरण, अंश निर्धारण, ई-परवाना, 05 वर्ष से अधिक वादों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि धारा 24 में मुकदमों के निस्तारण के उपरांत पत्थर गड्डी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। तालाबों में पट्टे करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।
50 करोड़ से अधिक परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान आयुक्त के द्वारा कारागार के निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी क्रियाशील है लेकिन कार्यदाई संस्था के द्वारा इलेक्ट्रिकल का कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। आयुक्त द्वारा जनपद में निर्माणाधीन पुलो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र निर्माण प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
मण्डलायुक्त के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए प्रगति किये जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में कृषि संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और इस दौरान केसीसी और फसल बीमा का प्रचार प्रसार कराए जाने और सीएम युवा विकास योजना के सन्दर्भ में प्रचार प्रसार के लिए पंपलेट वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि इस दौरान किसानों को कृषि से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी प्रदान की जाए, इसके साथ ही उन्हें पशुपालन में मछली पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि आपदा के प्रकरण में 24 से 48 घंटे के बीच राहत पहुंचाई जा रही है।
सर्पदंश से संबंधित सुरक्षा और उपाय के संबंध में जागरुकता हेतु सीएचसी एवं पीएचसी पर प्रदर्शित कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आय, जाति, निवास निर्गत करने में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त है। फार्मर रजिस्ट्री में संख्यात्मक दृष्टि से जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त है।
आयुक्त द्वारा जनपद में राजस्व के वसूली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में भूसा दान के माध्यम से प्राप्त किया गया है और लगभग सभी जगह पर नेपियर घास की बोआई गई है ।
नोडल अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिन जगहों पर नेपियर नहीं बोई गई है वहां पर किराए के माध्यम से हरा चारा की व्यवस्था की जा रही है। मण्डालायुक्त ने कहा कि पेंशनों से संबंधित आवेदन लंबित न रहे। आयुक्त के द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ओवरहेड टैंक के निर्माण, सड़कों के रेस्टोरेशन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सीएम पोर्टल की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी मिलकर कार्य करें, किसी एक अधिकारी की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब न हो इसका ध्यान रखा जाए। मा0 मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि आईजीआरएस के प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसके लिए अगर आवश्यक है तो अपने अधीनस्थों को प्रशिक्षण भी दें।
आयुक्त ने कहा कि सभी कार्यालय में साफ-सफाई और शौचालय अच्छी स्थिति में होने चाहिए। सभी अधिकारी जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान आयुक्त ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी और उनके टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…