“राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत लक्ष्यों के ससमय प्राप्ति, कार्यक्रम के क्रियान्वयन, मूल्यांकन कार्यों हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय टी0बी0 टास्क फोर्स /स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया”
जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में टीबी मरीजों के केस नोटिफिकेशन, यूडीएसटी, उपचार व सफलता दर, मरीजों को निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी का लाभ दिया जाना, मरीजों को गोद दिलाते हुए पोषण सामग्री प्रदान करना आदि विषयों पर जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
जिलाधिकारी ने समस्त लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधानों की बैठक कर मरीजों को पोषण पोटली दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…