जौनपुर सड़क हादसा: सरायख्वाजा में ऑटो पलटने से 2 की मौत, 4 घायल | Jaunpur News
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ऑटो, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : सुनील कुमार की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया।
इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बच्ची को बचाने में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे के आसपास हुई। एक ऑटो सवारियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।
तभी कोईरीडीहा के पास अचानक सड़क पर एक छोटी बच्ची आ गई। उस बच्ची की जान बचाने के लिए ऑटो ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाते हुए ऑटो मोड़ने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा पलटा।
मृतकों की नहीं हो सकी है पहचान, घायलों का इलाज जारी
हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है:
गुलाब गुप्ता (पुत्र रामदेव गुप्ता) – निवासी खेतासराय
इन्तेजार (पुत्र मुमताज) – निवासी दरीबा
नीलेश (पुत्र फेकू) – निवासी दीदारगंज
नीतू (पत्नी अजय सोनकर) – निवासी सुंगुलपुर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…
मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…
पेट्रोल-डीजल पर फिर से मंडराया महंगाई का खतरा: अंतरराष्ट्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने…
दिल्ली-NCR मौसम: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 और 4 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 दिन…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…