“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए पीयूकैट प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग 5 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक होगी। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तिथियां जारी कर दी हैं”
जौनपुर 04 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
5 अगस्त को बीकॉम ऑनर्स, एमएससी के विभिन्न विषय जैसे केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ एलएलएम, एमबीए, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल और फार्मेसी में डिप्लोमा के लिए काउंसलिंग होगी।
6 अगस्त को एमबीए के एग्री बिजनेस, ई-कॉमर्स, एचआरडी, एलएलबी 5 वर्ष इंटीग्रेटेड और बीसीए के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 7 अगस्त को एमसीए, बीसीए, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीएससी के सभी 10 विषय तथा बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी व एनवायरमेंटल साइंस के लिए काउंसलिंग होगी।
8 अगस्त को बीटेक के सभी 10 विषयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी अंक पत्र (मूल एवं छाया प्रति), आधार कार्ड, फोटोग्राफ और जाति प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…